कोरोना - एक वैश्विक महामारी

नमस्कार,
            कोरोना - एक वैश्विक महामारी , यह नाम सुनते ही हमारे भीतर डर महसूस होता है।
            आज में आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहा हूं, किस तरह यह महामारी उत्पन्न हुई और कौन कौन से ग्रह थे, जिन ग्रहों के कारण एक कोरोना - एक वैश्विक युद्ध बन चुका है। कौन से ग्रहों से यह महामारी खत्म होगी।
          दि. 17/11/2019 के दिन चाइना में एक वृद्धा में कोरोना वायरस पाया गया। उस समय की कुंडली देखें तो, मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं चन्द्र एवं राहु तथा सम सप्तक पर हे धन राशि का गुरु - शनि - केतु । 
          उस समय गुरु ग्रह के अंशात्मक स्थिति कम और शनि एवं चन्द्र की अंशात्मक स्थिति बहुत थी। यानी कि चन्द्र - शनि - राहु के प्रभाव से कोरोना वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में फैला।
          दि. 24/01/2020 के दिन शनि महाराज अपनी स्वराशि ( मकर राशि ) में स्थित हुआ।  दि. 22/03/2020 के दिन मंगल अपनी उच्चराशि ( मकर राशि ) में स्थित हुआ। दि. 30/03/2020 ( यानि कल ) गुरु मकर राशि में तीन महीने तक प्रवेश करेगा |
           इन सारि परिस्थितियों में नजर करे तो देख सकते है जिस तरह से नवम्बर में ग्रहों की स्थिति धनराशि में थी उसी तरह ही मार्च / अप्रैल में मकर राशि में हो रहा है | किन्तु मकर राशि में शनि और मंगल दोनों प्रबल होने के कारण यह कोरोना वायरस अपनेआप कमज़ोर होता जाएगा |
            दि. 13/04/2020 के दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा | उस समय से वातावरण में बदलाव आएगा और कोरोना वायरस के कीटाणु खत्म होते जाएंगे |
            जो मैने पहले बात बताई की गुरु मकर राशि में सिर्फ तीन महीने के लिए आ रहे है , इसलिए हमें 30/06/2020 तक सावधानी बरतनी होगी | हालांकि अप्रैल से कमज़ोर जरूर होगा यह वायरस पर पूरी तरह से मिटेगा जून महीने के बाद |
            यह बात में सिर्फ और सिर्फ गोचर में चलनेवाले ग्रहों पर कह रहा हूँ | ग्रहों के भी स्वामी भगवान् शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए एवं नवग्रह शांति के लिए शिव - उपासना ही श्रेष्ठ है | पंचाक्षर मंत्र ॐ नम: शिवाय तथा महमृत्युंजय मंत्र का मंत्रजाप करना चाहिए |
             यह वैश्विक युद्ध या महामारी को खत्म करने के लिए जो भी हमारी सरकार कदम उठा रही है उन सब नियमो का पालन करना चाहिए।
सर्वे सन्तु निरामयाः
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः
MEHTA JAY JAGDISHBHAI
SHREE BRAHMANI JYOTISH
GANDHIDHAM
7405133327


           

Comments